फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP city board meeting emphasizes on strengthening the organization at the booth level

Meerut News: भाजपा नगर मंडल बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

Thu, 07 May 2026 09:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
BJP city board meeting emphasizes on strengthening the organization at the booth level
सरधना। भारतीय जनता पार्टी सरधना नगर मंडल की मासिक बैठक मंडल महामंत्री के आवास पर आयोजित हुई। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भाजपा सरधना नगर मंडल की मासिक बैठक मंडल महामंत्री सुभाष वेद प्रकाश के आवास पर आयोजित हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर बूथ समितियों के साथ बैठक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक ले जाएं। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कमल चौहान, आलोक जैन, रक्षित गर्ग, महिपाल वाल्मीकि, ललित गुप्ता, शंकर लोधे, सुगन चंद वाल्मीकि, सुमित वाल्मीकि, वीरेंद्र सैनी, प्रदीप बुद्धिराजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed