फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP brings change in Indian politics: Manoj Poswal

भारतीय राजनीति में परिवर्तन लाई भाजपा : मनोज पोसवाल

Thu, 10 Apr 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
BJP brings change in Indian politics: Manoj Poswal
मेरठ। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल ने कहा कि भारतीय राजनीति में भाजपा परिवर्तन लेकर आई है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, भाषा, प्रांत, धर्म, पंथ, संप्रदाय से ऊपर उठकर सबके लिए कार्य कर रही है। वर्ष 2047 तक प्राथमिकता के साथ विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा द्वारा अपने स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा में सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा महानगर द्वारा बुधवार को मेरठ शहर विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन अग्रसेन मंडप दिल्ली रोड पर किया गया। इस दौरान पार्टी स्थापना और सरकार के देशहित में किए गए कार्यों पर प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनसंघकालीन कार्यकर्ता सतीश शर्मा ने की। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य इन समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने वर्षों तक बिना किसी अपेक्षा के पार्टी की सेवा की है। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि 45 साल बाद पार्टी केंद्र के अलावा 20 से अधिक राज्यों में सत्ता में है। अभी भाजपा का विस्तार होना शेष है, पिछले 11 वर्षों में नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी ने पार्टी को शिखर पर पहुंचाया है। इस दौरान पूर्व विधायक शशि मित्तल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, सुनील चड्ढा, अमित शर्मा, अजय गुप्ता, राकेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed