फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Birthday Celebration at Kasturba Gandhi Girls Residential School in Bhuni Village

Meerut: भूनी के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं ने धूमधाम से मनाया मेला का जन्मदिन

Wed, 24 Sep 2025 02:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 24 Sep 2025 02:44 PM IST
सार

सरूरपुर क्षेत्र के भूनी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं ने अपनी साथी मेला का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। केक काटने और गीत-कविताओं के साथ कार्यक्रम उत्साह और भाईचारे का संदेश देने वाला रहा।

विज्ञापन
Birthday Celebration at Kasturba Gandhi Girls Residential School in Bhuni Village
मीना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरूरपुर क्षेत्र के गांव भूनी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को छात्राओं ने अपनी साथी छात्रा मेला का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में केक काटकर की गई। इस मौके पर छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी बांटी।

विज्ञापन

समारोह में छात्राओं ने गीत और कविताओं की प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल उल्लासमय हो गया। सभी ने मिलकर मेला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

अध्यापिकाओं ने इस अवसर पर छात्राओं को संदेश दिया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को आत्मीयता, भाईचारे और सहयोग की भावना सिखाते हैं। विद्यालय परिवार ने मेला के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय स्टाफ और सभी छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed