फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bikers kidnapped a farmer in muzaffarnagar case field against two

बाइक सवारों ने किया किसान का अपहरण, तीन पर मुकदमा दर्ज, ग्रामीणों का थाने में जमकर हंगामा 

Fri, 30 Nov 2018 05:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 30 Nov 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
Bikers kidnapped a farmer in muzaffarnagar case field against two
kidnap

मुजफ्फरनगर में खतौली शुगर मिल के अंदर से एक किसान को दो बाइक सवार तीन युवक अपहरण कर ले गए। आरोप है कि बाइक सवारों ने मढकनीमपुर के रजवाहे के पास किसान पर हमला कर उसे घायल कर दिया। किसान द्वारा शोर मचाने पर आरोपी बाइक सवार वहां से भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। उधर, ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया। 

विज्ञापन


ग्राम फहीमपुर निवासी किसान दिनेश बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे अपने ट्रैक्टर से शुगर मिल में गन्ना डालने के लिए आया था। रात करीब आठ बजे मिल के अंदर उसके ट्रैक्टर की टक्कर गांव टिटौड़ा निवासी किसान की भैंसा बुग्गी हो गई।
विज्ञापन


टक्कर लगने से बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसको लेकर दोनों के किसानों के बीच कहासुनी हो गई। वहां मौजूद अन्य किसानों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया। समझौते में बुग्गी को ठीक कराने के लिए एक हजार रुपये देने भी तय हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच टिटौड़ा के किसान ने फोन करके ग्रामीणों को मिल में मारपीट होने की खबर कर दी। रात में ही गांव टिटौड़ा से दो बाइक पर तीन लोग मिल में पहुंच गए। बाइक सवार तीनों युवक किसान दिनेश को बहला फुसलाकर मिल के बाहर ले गए। इसके बाद इन तीनों बाइक सवारों ने किसान दिनेश के हाथ बांधकर अपहरण कर ले गए। बाइक सवारों ने गांव मढकनीमपुर रजवाहे के पास दिनेश पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया।

किसान ने शोर मचाया तो आरोपी बाइक सवार वहां से भाग निकले। घायल किसान जैसे तैसे मिल में पहुंचा। किसान के अपहरण की सूचना पर पुलिस भी मिल में पहुंची। पुलिस ने किसान से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ कर गांव टिटौड़ा में छापामारी एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया।

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने थाने में हंगामा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने पीड़ित किसान के पुत्र वैभव की ओर से बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब पकड़े गए ग्रामीण से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामला मारपीट का है। अज्ञात तीन बाइक सवारों के विरुद्ध अपहरण मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed