फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike thief thrashed and handed over to police; video goes viral.

Meerut News: बाइक चोर को धुनाई कर पुलिस को सौंपा, वीडियो वायरल

Mon, 13 Jul 2026 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Bike thief thrashed and handed over to police; video goes viral.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। कसेरू बक्सर के गुर्जर चौक पर सोमवार सुबह मोनू की बाइक चोरी हो गई। करीब दो घंटे बाद मोनू ने अपनी चोरी हुई स्पलेंडर बाइक के साथ एक युवक को पैदल जाते देखा। मोनू और उसके साथियों ने युवक को पकड़ लिया। मौके पर जुटी भीड़ ने उसे बुरी तरह पीटा।

सूचना पर पहुंची गंगानगर थाना पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने पहुंचाया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि निवासी न्यू शिवलोक कॉलोनी, गंगानगर बताया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी रवि दो माह पहले ही चोरी के मामले में जेल से छूटा है। पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed