{"_id":"67144759ccf16456b50a4324","slug":"bike-theft-gang-exposed-three-accused-arrested-kithor-news-c-73-1-smrt1029-103028-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाइक चोर गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाइक चोर गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खरखौदा। खरखौदा पुलिस ने हापुड़-किठौर मार्ग पर अतराडा चौकी के अंतर्गत सूदना पुलिया पर चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि इनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं।
खरखौदा पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सूदना पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने हापुड़ की ओर से आ रही अलग-अलग तीन बाइकों को रोका तथा उनके बारे में जानकारी की। तीनों बाइक जांच में संदिग्ध मिली। उधर, पुलिस ने इन बाइकों पर सवार तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों से तीन बाइक अपने कब्जे में ले ली।
तीनों बाइकों के बारे में जब जानकारी की गई तो पता चला कि दो बाइक खरखौदा थाना क्षेत्र तथा एक जिला बुलंदशहर के थाना कोतवाली क्षेत्र से 15 अक्तूबर, 2023 की चोरी हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों के अपने नाम आकाश पुत्र देवानंद उर्फ देवा निवासी मीरपुर कला थाना हाफिजपुर जिला हापुड़, दीपांशु उर्फ लाल पुत्र छोटेलाल निवासी हरनाथपुर कोटा थाना बाबूगढ़ छावनी व अनिल पुत्र सतवीर पाल निवासी मुदाफरा थाना बाबूगढ़ छावनी बताया। वहीं, फरार साथी का नाम वंश पुत्र आजाद निवासी मीरपुर कला थाना हाफिजपुर बताया है। तीनों आरोपी जिला हापुड़ के अलग-अलग थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आकाश के खिलाफ बुलंदशहर, मेरठ व हापुड़ जनपद में चार मामले व दीपांशु पर बुलंदशहर व मेरठ में तीन व अनिल पर बुलंदशहर व मेरठ में भी तीन मामले दर्ज हैं।