फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike stolen and mobile stolen from a girl riding a scooter, villagers caught the miscreants

बाइक चोरी कर स्कूटी सवार युवती से लूटा मोबाइल, ग्रामीणों ने बदमाश दबोचे

Mon, 14 Jul 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bike stolen and mobile stolen from a girl riding a scooter, villagers caught the miscreants
मवाना। सुभाष चौक से बाइक चोरी करने के बाद तीन किलोमीटर दूर सांधन पुलिया के पास स्कूटी सवार युवतियों से मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों गांव अटौरा में एक व्यक्ति से टकरा गए। ग्रामीणों ने उन्हें मौके पर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक मालिक और लूट का शिकार हुई युवती ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना भावनपुर जयभीम नगर मेरठ निवासी मीनू ने तहरीर में बताया कि वह गांव अटौरा में अपनी रिश्तेदारी में अपनी बहन के साथ आई थी। शाम 5:00 बजे स्कूटी से बहन के साथ मेरठ लौट रही थी। जब वह सांधन पुलिया के पास पहुंची तो बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश आए और उनकी स्कूटी के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया और मोबाइल छीनकर अटौरा गांव की ओर भाग गए। मोबाइल के कवर में उसका एटीएम कार्ड भी था।
विज्ञापन

पीड़ित युवतियों ने पीछे से आए बाइक सवार युवक को राेककर उसे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बदमाशों का पीछा किया। गांव में रिश्तेदारों को भी फोन कर घटना के संबंध में जानकारी दी। इसी दौरान गांव अटौरा में बदमाशों की बाइक किसी वृद्ध से टकरा गई। इस पर ग्रामीणों ने दोनों बाइक सवार बदमाशों को पकड़ लिया। इसी दौरान स्कूटी सवार युवतियां भी गांव में पहुंच गई और उन्होंने दोनों बदमाशों को पहचान लिया। दोनों को थाने लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पता चला कि बदमाशों ने उक्त बाइक को सुभाष चौक से मोबाइल लूट की घटना पांच मिनट पहले ही चोरी किया था। बाइक चोरी की तहरीर देने के लिए बाइक मालिक थाने में ही था। गांव खेड़की जदीद निवासी बाइक मालिक राहुल शर्मा ने तहरीर में बताया कि उसकी बाइक सुभाष चौक पर खड़ी थी। थोड़ी देर बाद देखा तो बाइक वहां से गायब थी। बाइक को किसी ने चोरी कर लिया था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि तहरीर मिल गई है। दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed