फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike riding miscreants robbed the bike and cash from the salesman

बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन से बाइक और नकदी लूटी

Tue, 14 Dec 2021 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants robbed the bike and cash from the salesman
बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन से बाइक और नकदी लूटी
विज्ञापन

जानीखुर्द। मेरठ-बागपत बाईपास मार्ग के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के दो सेल्समैनों से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। बाइक के थैले में 3.84 लाख रुपये थे। सेल्समैन बाइक पर नकदी जमा करने के लिए बैंक जा रहे थे। घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज करवाई गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर दबिश दी जा रही है।
गांव किठौली निवासी सुधीर व उसके साझीदार का मेरठ-बागपत बाईपास मार्ग के नजदीक संगम नाम से पेट्रोल पंप है। पंप पर गांव किठौली के ही आकाश और अंकुर सेल्समैन के तौर पर काम करते हैं। सुधीर ने बताया कि सोमवार दोपहर दोनों तेल की ब्रिकी के तीन लाख 83 हजार 500 रुपये थैले में रखकर विद्या कॉलेज के पास स्थित बैंक में जमा करने गए थे।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार, मेरठ-बागपत मार्ग पर पांचली नाले के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में लात मारकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे दिखाकर उनसे बाइक लूट ली। बाइक के बैग में तीन लाख 83 हजार 500 रुपये भी थे। बदमाश जानी की ओर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद दोनों सेल्समैन ने घटना की जानकारी पेट्रोल पंप पर दी। लूट की सूचना मिलते ही जानी थाना पुलिस, सीओ सरधना मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने दोनों सेल्समैन से भी पूछताछ की। घटना की रिपोर्ट सुधीर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानी थाने में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार जांच में बदमाशों की पहचान हो गई है। घटना में पेट्रोल पंप से जुड़े लोगों का हाथ होना सामने आ रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई है। जल्द की आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed