फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bike riding miscreants looted ornaments from two women

बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं से कुंडल लूटे

Tue, 25 Aug 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
bike riding miscreants looted ornaments from two women
खरखौदा। गांव खासपुर निवासी दो महिलाएं सोमवार सुबह में टहलने के लिए घर से निकली तो बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने उनसे कुंडल लूट लिये। इस दौरान खींचतान से दोनों महिलाओं के कान लहूलुहान हो गए। इस बाबत पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते शहर एवं गांव के लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत हो रहे हैं। वे लॉकडाउन के बाद से सुबह-शाम सड़कों एवं संपर्क मार्गों पर घूमने निकल जाते हैं। गांव खासपुर निवासी सुनीता शर्मा पत्नी धर्मपाल व ऊषा त्यागी पत्नी राकेश त्यागी सोमवार सुबह करीब छह बजे खासपुर-बवनपुरा संपर्क मार्ग पर घूमने निकलीं। इस दौरान पीछे से बाइक पर आए हथियारबंद दो बदमाशों ने उन महिलाओं को तमंचे के बल पर रोक लिया। इसके बाद आतंकित करते हुए दोनों महिलाओं के कानों से कुंडल खींचने का प्रयास करने लगे। जिसका महिलाओं ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने जबरन कुंडल खींच लिये और फरार हो गए। खींचतान के दौरान दोनों महिलाओं के कान लहूलुहान हो गए। हालांकि बाद में शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। इस बाबत थाना पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। वहीं, पीड़ित महिलाओं ने तहरीर देने से इनकार कर दिया है। हालांकि वे तहरीर लेकर थाने पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed