फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike riding miscreants looted gold chain from scooty riding sisters

बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार बहनों से सोने की चेन लूटी

Fri, 01 Aug 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted gold chain from scooty riding sisters
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में धनवंतरी रोड पर योगेंद्र एनक्लेव के सामने बुधवार शाम स्कूटी सवार दो बहनों से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। दोनों बहनों ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश तेज गति से बाइक दौड़ाते हुए निकल गए। पिता ने सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

टीपीनगर के जगन्नाथपुरी निवासी तरुण गोयल तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री कोपल और प्रियल बुधवार शाम स्कूटी पर खरीदारी करने आबूलने गईं थीं। खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रही थीं। सैन्य क्षेत्र में धनवंतरी मार्ग पर योगेंद्र एनक्लेव के सामने पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और बड़ी बेटी कोपल के गले में पड़ी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। सीओ कैंट संतोष कुमार का कहना है कि आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed