{"_id":"5f6128878ebc3e5aa057dada","slug":"bike-riding-miscreants-firing-on-property-dealer-narrowly-escaped-modipuram-news-mrt501527798","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने की प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने की प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
विज्ञापन

मोदीपुरम। कंकरखेड़ा-सरधना रोड स्थित तुलसी कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद से उनके परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, परंतु कोई सुराग नहीं लगा।
तुलसी कॉलोनी निवासी नरेश शर्मा ने बताया मंगलवार को वह अपने घर के बाहर खड़े थे। बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने उन पर तीन राउंड फायर किए। किसी तरह उन्होंने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। गोलियों की आवाज से कॉलोनी के लोगों में दहशत फैल गई। वहीं, नरेश का परिवार भी दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। नरेश का कहना है कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, लेकिन उसमें बदमाशों के चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने जल्द बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।