फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike riders were chased and beaten at Tejgarhi.

Meerut News: तेजगढ़ी पर बाइक सवार युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Thu, 01 Oct 2026 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bike riders were chased and beaten at Tejgarhi.
हमलावरों ने लाठी-डंडे और बेल्ट से किया हमला, एक युवक का दांत टूटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में तेजगढ़ी चौराहे पर मामूली कहासुनी के बाद दस युवकों ने बाइक सवार सरायकाजी निवासी अंकुश कुमार व उसके दोस्त रोहित पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट में एक युवक का दांत टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद आरोपी बाइक में तोड़फोड़ करने के बाद उसे भी लेकर चले गए थे। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गढ़ रोड स्थित सरायकाजी निवासी अंकुश कुमार ने बुधवार को मेडिकल थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 11 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे वह अपने दोस्त रोहित के साथ दुकान बंद करने के बाद बुढ़ाना गेट से सामान लेने गया था। रात करीब एक बजे दोनों तेजगढ़ी चौराहे के पास कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए रुके थे। वहां पहले से खड़े एक युवक ने अंकुश से गाली-गलौज करते हुए कमेंट किए थे। विरोध करने पर आरोपी ने फोन कर अपने हमलावरों को बुला लिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ ही देर में पहुंचे युवकों ने दोनों पर लाठी-डंडों और बेल्ट से हमला कर दिया। दोनों जान बचाने के लिए भागे तो हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। बुधवार को वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed