फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider slips on mud from drain, crushed to death by truck

Meerut News: नाले से निकली मिट्टी से फिसला बाइक सवार, ट्रक से कुचलकर मौत

Tue, 18 Nov 2025 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Bike rider slips on mud from drain, crushed to death by truck
मेरठ। शहर में बागपत रोड पर निर्माणाधीन नाले से निकाली गई मिट्टी से बाइक फिसलने के कारण सवार जुबैर (25) की जान चली गई। जबकि दूसरा मशरू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सोमवार देर रात को हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजकर परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बाइक सवार जुबैर और उसका साथी मशरू बाईपास की ओर से आ रहे थे। टीपीनगर थाने से थोड़ा आगे चलने पर निर्माणाधीन नाले की मिट्टी सड़क पर पड़ी होने के कारण उनकी बाइक फिसल गई। पीछे बैठा जुबैर सड़क पर जा गिरा और पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। बाइक चला रहा मशरू भी गंभीर घायल हो गया। सूचना पर रेलवे रोड थाना पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। यहां जुबैर को मृत घोषित कर दिया गया। जुबैर भूमिया के पुल के पास ढलाई वाली गली का निवासी है और सुनार का काम करता था। उसके दूसरे साथी की भी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed