फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider's youth going to attend brother-in-law's death

साले की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 14 Mar 2021 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bike rider's youth going to attend brother-in-law's death
साले की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

सरधना। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर शनिवार शाम कपसाड़ गांव के निकट सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गांव कैली निवासी नासिर पुत्र जमशेद की रविवार को शादी होनी है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए नासिर का बहनोई गांव पिठलोकर गांव निवासी नासिर पुत्र सनव्वर गांव के ही दोस्त भूरा पुत्र इद्रीस व दूसरे साले नाजिम पुत्र जमशेद के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार शाम कैली गांव जा रहा था।
विज्ञापन

गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर जब वह कपसाड़ गांव के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। बाइक सवार तीनों युवक नीचे गिर गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दूसरे वाहन ने नासिर (30) पुत्र सनव्वर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक नासिर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की खुशियां गम में बदली
नासिर की मौत पर उसकी पत्नी शबनूर का रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, हादसे के बाद कैली गांव में नासिर पुत्र जमशेद की शादी की तैयारियां चल रही थी, वह मातम में बदल गई। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed