फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider killed, companion injured in road accident on Ganga Canal track Kanwar route

Meerut News: गाजियाबाद के ध्यानार्थ.... गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Tue, 28 Oct 2025 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, companion injured in road accident on Ganga Canal track Kanwar route
लोनी से किसी काम से सरधना जा रहे थे दोनों दोस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार अकरम की मौत हो गई, जबकि उसका साथी कैफ गंभीर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र की इंद्रपुरी संगम विहार कॉलोनी निवासी अकरम (30) और उसका दोस्त कैफ मंगलवार को बाइक से किसी काम से सरधना जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर जानी गंगनहर पुल के नजदीक किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दुर्घटना की जानकारी जानी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल अकरम और कैफ को उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान अकरम की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद मार्ग के दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने किसी प्रकार जाम खुलवाकर मार्ग पर यातायात सामान्य करवाया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed