फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider injured after collision with unknown vehicle

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Sat, 20 Dec 2025 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after collision with unknown vehicle
जानीखुर्द (मेरठ)। मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव बाफर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घायल युवक को ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना की तहरीर जानी थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दी गई है। जिला बागपत के कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी राजेश किसी काम से बाइक पर शनिवार शाम मेरठ आया था। लौटते समय मेरठ-बागपत हाईवे मार्ग पर गांव बाफर के पास सामने आए अज्ञात वाहन ने राजेश की बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजेश घायल हो गया। राजेश को मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed