{"_id":"68e12eb259e8a6faa009d56d","slug":"bike-rider-injured-after-collision-with-unknown-vehicle-meerut-news-c-72-1-mct1011-141748-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। सरधना रोड पर शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मोहित चोट लगने से घायल हो गया। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों ने किसी तरह सड़क पर पड़े घायल युवक को उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
किठौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी मोहित ने बताया कि वह शनिवार सुबह सरधना रोड पर आया था। वापस जाते समय आशुतोष अस्पताल के सामने पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद मोहित उछलकर सड़क पर गिर गया। सिर पर हेलमेट होने की वजह से युवक मामूली रूप से चोटिल हुआ। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है की तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।