फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider injured after collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

Sun, 27 Apr 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after collision with unknown vehicle
मवाना। गांव गोविंदपुरी निवासी दर्शन सिंह की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन


नाबालिग के साथ कुकर्म करने का आरोप
मवाना। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक युवक पर उसके नाबालिग पुत्र के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की मां ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव का एक युवक उसके नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया। वहां कोल्ड कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर उसे पिलाई। आरोप है कि जब नाबालिग बेसुध हो गया तो युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित की मां ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन



ब्याज माफी का लालच देकर 30 हजार ठगे
मवाना। ब्याज माफी का लालच देकर दो युवकों ने महिला से 30 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला तिहाई निवासी शबाना ने तहरीर में बताया है कि गांव नंगली ईसा में फाइनेंस बैंक है। मोहल्ला हीरालाल निवासी दो युवक बैंक में कर्मचारी हैं। दोनों आरोपियों ने उसके समूह की बैठक कर 40 हजार रुपये का ऋण दिलाया। आरोपियों ने एक मुश्त किश्त जमा कराकर ब्याज में छूट का लालच दिया। जिस पर उसने शेष धनराशि 30 हजार रुपये 21 अप्रैल को जमा कर दिए। आरोपियों ने पीड़िता को 30 हजार रुपये जमा करने की रसीद भी दी। शनिवार को उसके पास बैंक से फोन आया कि तुम्हारी किश्त जमा नहीं हुई है। वह बैंक पहुंची और उसने 30 हजार रुपये जमा करने की रसीद दिखाई। कर्मचारी ने रसीद पर लगी मुहर को फर्जी बताया। उसके बाद वह आरोपी के मकान पर गई तो आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पैसा वापस दिलाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed