फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider hits woman from behind, injures her in fall

Meerut News: बाइक सवार ने महिला को पीछे से मारा, गिरने से घायल

Thu, 18 Sep 2025 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bike rider hits woman from behind, injures her in fall
मवाना। मोहल्ला हीरालाल रामबाग निवासी महिला अपनी सास के साथ बाजार से घर लौट रही थी। पीछे से आए बाइक सवार ने बुरी नीयत से महिला को हाथ मारकर भाग गया। इससे महिला गिरकर घायल हो गई। आरोपी बाइक सवार सीसीटीवी में कैद हो गया। महिला की सास ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में बताया कि 14 सितंबर की रात 9:10 बजे अपनी पुत्रवधू के साथ बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। दोनों गली में पहुंची तो उसी समय पीछे से बाइक पर आए अज्ञात युवक ने उसकी पुत्रवधू को जोर से हाथ मारा। इससे पुत्रवधू की चीख निकल गई और वह जमीन पर गिरकर घायल हो गई। आरोपी बाइक सवार गली से होता भाग गया। आरोपी पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन अभी तक आरोपी का कोई पता नहीं चला है। पीड़ित ने फुटेज चेक कर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed