फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider dies in collision between tempo and bike

Meerut News: टेंपो और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

Thu, 04 Dec 2025 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision between tempo and bike
मवाना। मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कौल के समीप बृहस्पतिवार रात बाइक और टेंपो की भिड़ंत में बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से घायल को सीएचसी ले आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोड़ खुर्द निवासी राकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव मोड़ खुर्द निवासी राकेश (30) पुत्र धर्मपाल बृहस्पतिवार रात करीब पौने आठ बजे मवाना खुर्द की ओर से बाइक पर बाईपास से होते हुए अपने गांव जा रहा था। गांव कौल के समीप टेंपो और बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस में सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed