फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider dies due to roadways bus collision, fellow injured

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 21 Sep 2021 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to roadways bus collision, fellow injured
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर आजमपुर गांव के पास सोमवार शाम रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार, गांव चिंदौड़ी निवासी गुड्डू पुत्र राजेंद्र और अरुण पुत्र इंद्रपाल बाइक पर सवार होकर मेरठ से घर जा रहे थे। जब वह आजमपुर गांव के बाहर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो बड़ौत की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गुड्डू (28) की गंभीर हालत के चलते उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, अरुण की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मौके पर राहगीरों ने रोडवेज बस को रोक लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि रोडवेज बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed