फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider dies due to collision with unknown vehicle

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 21 Jan 2026 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle
मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव नेक के संपर्क मार्ग के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन ने गांव कुराली निवासी बाइक सवार आशीष (30) को टक्कर मार दी। दुर्घटना में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ समय बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
आशीष पुत्र बिट्टू गांव पांचली स्थित एक पेपर मिल में काम करता था। बुधवार सुबह वह घर से पेपर मिल में ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक पर निकला था। मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव नेक के संपर्क मार्ग के पास अज्ञात वाहन ने आशीष की बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। आशीष अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। उसके दो छोटे भाई दीपक और अंकित हैं। आशीष के पिता की आठ साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed