फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider dies due to bus collision in front of Bharala village on the highway

हाईवे पर भराला गांव के सामने बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 30 Oct 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to bus collision in front of Bharala village on the highway
हाईवे पर भराला गांव के सामने बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

दौराला। भराला गांव के सामने शुक्रवार देर रात बस की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भराला गांव निवासी शिव कुमार उर्फ छोटू दौराला बाजार में हुकुम सिंह हलवाई के पास कारीगर का कार्य करता था। शुक्रवार देर रात वह काम निपटाकर बाइक घर लौट रहा था। गांव के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शनाख्त कराने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने परिजनों को बताया कि बस कब्जे में ले ली है। इस पर परिजन शांत हुए। वहीं, पति की मौत की सूचना मिलतेे ही पत्नी प्राची व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। चर्चा है कि बाइक में कार ने टक्कर मारी थी। चालक कार लेकर भाग निकला था। पीछे से आ रही बस पर आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

रतौली में बैनामे की जमीन पर कब्जे का प्रयास
सरधना। रतौली गांव निवासी रविंद्र पुत्र कृष्णपाल ने शुक्रवार को एसएसपी से उसकी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की। रविंद्र ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाने में तैनात है। उसकी पत्नी नीलम भी पुलिस में है। उसने गांव के राहुल से 20 अक्तूबर को जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर राहुल के चाचा-ताऊ कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। एसएसपी कार्यालय से थाना पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलावा में शराबी ने परिजनों से की मारपीट
सरधना। सलावा गांव में शराबी युवक ने परिजनों के साथ मारपीट कर हंगामा किया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नशेबाज सुरेश पुत्र जसबीर को हिरासत में लिया। थाना पुलिस का कहना है कि शराब पीकर हंगामा करने में आरोपी का शांतिभंग में चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed