फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider dies after colliding with Nilgai

Meerut News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत

Wed, 26 Nov 2025 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with Nilgai
फलावदा। महलका मार्ग पर तालाब के समीप नीलगाय से टकराकर गांव महलका निवासी फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में पत्नी अनम भी घायल हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बताया गया कि मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

गांव महलका निवासी फिराेज (35) बुधवार को फलावदा किसी काम से गया था। शाम करीब 7:00 बजे पत्नी अनम के साथ फिरोज बाइक से गांव महलका लौट रहा था। वह फलावदा कस्बे के बाहर बातनौर मार्ग पर पहुंचा तो नील गाय से टकरा गया। नीलगाय से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी अनम घायल हो गई। मृतक के परिजन फिरोज के शव को अपने साथ घर ले गए। थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। मृतक फिरोज के परिवार में पत्नी अनम के अलावा दो बच्चे हैं। मृतक मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed