फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider dies after colliding with Nilgai, companion critical

Meerut News: नील गाय से टकराकर बाइक युवक की मौत, साथी गंभीर

Sun, 26 Apr 2026 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with Nilgai, companion critical
दुर्घटना में घायल शुभम पाल हस्तिनापुर। (मवाना)
- हस्तिनापुर निवासी दोनों दोस्त मोबाइल ठीक कराने जा रहे थे मवाना
विज्ञापन

- मवाना-हस्तिनापुर मार्ग पर रविवार शाम हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मवाना-हस्तिनापुर मार्ग रविवार शाम नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए मेरठ ले जाते समय हस्तिनापुर निवासी सुमित ने दम तोड़ दिया। उसका साथी शुभम पाल गंभीर रूप से घायल है। शुभम को मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।

हस्तिनापुर निवासी सुमित और उसका दोस्त शुभम पाल सोमवार शाम मोबाइल ठीक कराने के लिए बाइक से मवाना आ रहे थे। जब यह लोग रजबहा पार कर बामनी वाले मंदिर के पास पहुंचे तो जंगल से निकलकर अचानक नीलगाय बाइक से टकरा गई। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेरठ अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। मेरठ ले जाने के दौरान सुमित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि शुभम पाल को गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी पूनम जादौन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलगप्पे व टिक्की की ठेली लगाता था सुमित
परिजनों के अनुसार मृतक सुमित हस्तिनापुर में गोलगप्पे व टिक्की की ठेली लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। सुमित की मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed