फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 22 Dec 2024 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
मवाना। देवप्रिया पेपर मिल में डयूटी कर बाइक से घर लौट रहे दो युवकों को गांव कुड़ी कमालपुर-मीवा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। रास्ते में घायलों में से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर गढ़ी निवासी मोनिंदर (35) पुत्र महेंद्र सिंह और विपिन पुत्र रतन सिंह सैनी देवप्रिया पेपर मिल में नौकरी करते हैं। शाम के समय यह दोनों डयूटी करने के बाद बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। जब यह दोनों गांव कुड़ी कमालपुर और मीवा के बीच पहुंचे तो इनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे यह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। अस्पताल जाते समय मोनिंदर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि विपिन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा जा रहा है। वहीं, समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed