फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider death by car collision

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 06 Dec 2023 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision
सरधना। मेरठ करनाल हाईवे पर सोमवार देर रात गांव दबथुवा के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

सरधना के मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी प्रवीण पुत्र जयप्रकाश सोमवार को बाइक पर सवार होकर मेरठ गया था। वापस लौटते समय मेरठ करनाल हाईवे के दबथुवा गांव के पास तेजगति से कार ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, गंभीर रूप से घायल प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसके अलावा मौके पर खड़ी मिली कार को कब्जे में लेकर थाने आ गई। उधर, प्रवीण की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed