फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider carpenter's neck was cut by Chinese manjha, he got 15 stitches

Meerut News: चीनी मांझे से बाइक सवार कारपेंटर की गर्दन कटी, 15 टांके लगे

Sat, 08 Mar 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider carpenter's neck was cut by Chinese manjha, he got 15 stitches
मेरठ। हापुड रोड पर चीनी मांझे की से गर्दन कटने से बाइक सवार 28 वर्षीय जाकिर काॅलोनी निवासी युनुस (28) गंभीर घायल हो गया। उसे जौहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गर्दन पर 15 टांके लगे हैं।कॉलोनी निवासी शौकीन ने बताया कि उसका भतीजा युनुस कारपेंटर है। वह वर्तमान में शॉप्रिक्स माॅल के पास काम कर रहा है। शुक्रवार शाम वह बाइक पर घर जा रहा था। उसे रोजा खोलना था। जब वह बाइक से हापुड़ रोड पर जौहर अस्पताल के पास पहुंचा तो तभी कटकर आई पतंग के चीनी मांझे ने उसे चपेट में ले लिया। मांझे से उसकी गर्दन कट गई। उसने बाइक के ब्रेक लगाए तो वह गिर पड़ा। उसे खून से लथपथ पड़ा देखकर भीड़ लग गई। राहगीरों ने परिजनों को सूचना देकर उसे पास ही मौजूद जौहर अस्पताल में भर्ती कराया। चाचा के अनुसार उसकी गर्दन में 15 टांके आए हैं। उसकी हालत गंभीर बनी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed