फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rally of 40 colonies for 800 meter link road today

800 मीटर लिंक मार्ग के लिए 40 कॉलोनियों की बाइक रैली आज

Fri, 08 Oct 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bike rally of 40 colonies for 800 meter link road today
800 मीटर लिंक मार्ग के लिए 40 कॉलोनियों की बाइक रैली आज
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड को रेलवे रोड से जोड़ने के लिए चल रही कवायद को मजबूती देने के लिए आज लिंक मार्ग आंदोलन समिति सुबह दस बजे से बाइक रैली निकालेगी। रैली के माध्यम से कमिश्नर सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आंदोलन समिति की ओर से रूट चार्ट तैयार किया गया है। बाइक रैली सिग्नेचर होटल के सामने से उत्सव हाइट्स वाली गली से शुरू होगी। इसके बाद साबुन गोदाम, चंद्रलोक, ज्वाला नगर, आंबेडकर चौराहा, बसंत कुंज के सामने से होते हुए टीपी नगर थाना, कमला नगर, महावीर नगर, शंभू नगर होते हुए, मधुबन कॉलोनी, देवपुरी होते हुए, जैन नगर से, थाना रेलवे रोड से होते हुए घंटाघर, बच्चा पार्क होते हुए कमिश्नरी पार्क पहुंचेगी।

हाल ही में एक सप्ताह पहले जन आंदोलन समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद भी प्रशासन ने इसकी कोई सुध नहीं ली। हर बार सेना से एनओसी नहीं मिलने के कारण लिंक मार्ग की फाइल बंद कर दी जाती है। इस मार्ग के बनने से 40 मिनट का सफर महज दस मिनट में पूरा हो जाएगा। इससे बागपत रोड की 40 कॉलोनियों को फायदा होगा। वहीं, लिंक मार्ग आंदोलन समिति की पदाधिकारी सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर मार्ग के लिए ज्ञापन दे चुके हैं। उनसे भी सिर्फ आश्वासन मिला है। इससे भी स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। वह इस बार के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम भी दे चुके हैं। इस लिंक मार्ग में शहर, कैंट और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र आ रहे हैं। हालांकि, जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार प्रदेेश और राज्य सरकार से वार्ता हो चुकी है। इसमें सेना द्वारा एनओसी नहीं दिए जाने की दिक्कत आड़े आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed