फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike collides with divider, youth dies during treatment

Meerut News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की उपचार के दौरान मौत

Tue, 12 May 2026 09:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 12 May 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with divider, youth dies during treatment
दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर सकौती कट के पास सोमवार रात सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार युवक की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया जिला प्रतापगढ़ के थाना महेशगंज क्षेत्र के गांव भैसाना निवासी 25 वर्षीय अंकित उर्फ नागेंद्र बहादुर सोमवार देर रात बाइक से गुजर रहा था। सकौती कट के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, युवक के मोबाइल पर आई कॉल के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। सीओ दौराला का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed