{"_id":"6aad54521d4594ca0603cba6","slug":"bike-collides-with-canter-couple-injured-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106449-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कैंटर से टकराई बाइक, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कैंटर से टकराई बाइक, दंपती घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सकौती में दशरथ पुर बिजलीघर के सामने बृहस्पतिवार देर रात हाईवे पर बिना इंडिकेटर जलाए खड़े कैंटर में पीछे से बाइक जा टकराई। हादसे में बाइक सवार अख्तियारपुर निवासी मोनू और उसकी पत्नी मानसी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कैंटर को हाईवे से हटवाकर थाने भिजवा दिया।
अख्तियारपुर निवासी मोनू, पत्नी मानसी के साथ रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था। दशरथ पुर बिजलीघर के पास पहुंचने पर हाईवे पर अंधेरे में बिना इंडिकेटर जलाए खड़ा कैंटर दिखाई नहीं दिया। बाइक कैंटर में पीछे से जा टकराई। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- --