फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike-borne miscreants robbed a young man of his mobile phone and 10,000.

Meerut News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल और 10 हजार रुपये लूटे

Tue, 08 Sep 2026 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bike-borne miscreants robbed a young man of his mobile phone and 10,000.
-पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में सोमवार रात दो बाइकों पर सवार दो बदमाशों ने घर लौट रहे युवक सराय मोड़ निवासी आशु को निशाना बनाकर मोबाइल और नकदी लूट ली। वारदात के बाद आरोपी बाइक लेकर तेजी से भाग गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
सराय मोड़ निवासी आशु ने नौचंदी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह टीपीनगर में काम करता है। सोमवार रात वह काम खत्म करने के बाद करीब 9 बजे घर लौट रहा था। वह शंभूदास गेट से नौचंदी ग्राउंड की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो बाइकों पर सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने रास्ते में उसे रोक लिया और उसका मोबाइल फोन तथा 10 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

विरोध करने पर बदमाशों ने धमकाया और वारदात को अंजाम देकर दोनों बाइक लेकर भाग गए। घटना से पीड़ित घबरा गया। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed