Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Two-Year-Old Boy Dies After Falling into Uncovered Drain, Family Demands ₹10 Lakh Compensation

बिजनौर: खुले नाले में डूबकर दो साल के बच्चे की मौत, छह महीने पहले हुआ था निर्माण; परिजनों ने की मुआवजे की मांग

Tue, 17 Nov 2026 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Nov 2026 12:01 PM IST
सार

बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के जोगीपुरा गांव में खुले नाले में गिरने से दो वर्षीय शिवांश उर्फ किट्टू की मौत हो गई। परिजनों ने 10 लाख रुपये मुआवजे और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

विज्ञापन
Bijnor: Two-Year-Old Boy Dies After Falling into Uncovered Drain, Family Demands ₹10 Lakh Compensation
बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के  धामपुर थाना क्षेत्र के जोगीपुरा गांव में खुले नाले में गिरने से दो वर्षीय शिवांश उर्फ किट्टू की मौत हो गई। सोमवार देर रात हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घर के बाहर खेलते समय बालक अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर के पास बने खुले नाले में उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने सरकार से 10 लाख रुपये मुआवजा दिलाने और घटना की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


छह महीने पहले बना था नाला, ढका नहीं गया
गांव निवासी जितेंद्र, रविंदर और विनोद कुमारी आदि ने बताया कि शिवांश उर्फ किट्टू पुत्र कौशिक कुमार सोमवार देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर तक दिखाई नहीं देने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


कौशिक के घर के पास ही एक नाला बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, इसकी गहराई करीब दो फीट और चौड़ाई ढाई फीट है। पंचायत की ओर से करीब छह महीने पहले इसका निर्माण कराया गया था, लेकिन नाले को सीमेंटेड पटों से नहीं ढका गया। नाला खुला पड़ा था और उसमें पानी भरा हुआ था। तलाश के दौरान इसी नाले में मासूम का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: तेज हवा और धूप से प्रदूषण में राहत, AQI 182 पर पहुंचा; रात में बढ़ने लगी ठंड

Trending Videos

प्रधान और सचिव से शिकायत का दावा
मृतक के चाचा सोनू का कहना है कि यदि नाले को समय रहते ढकवा दिया गया होता तो मासूम की जान बच सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि खुले नाले से पहले से ही खतरा बना हुआ था। कई बार प्रधान और सचिव से इसे ढकवाने की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने पंचायत और संबंधित ठेकेदार की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नाले के निर्माण के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

10 लाख रुपये मुआवजे की मांग
मृतक शिवांश उर्फ किट्टू अपने पिता कौशिक कुमार के तीन बच्चों में सबसे छोटा था। मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार से 10 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने गांव के सभी खुले नालों को तत्काल ढकवाने और हादसे की जिम्मेदारी तय करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। पुलिस के अनुसार, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed