फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Two parties of youth firing at petrol pump, CCTV camera captured

बिजनौर : पेट्रोल पंप पर युवकों के दो गुटों में फायरिंग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Thu, 22 Apr 2021 08:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Apr 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: Two parties of youth firing at petrol pump, CCTV camera captured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर युवकों के दो गुटों के बीच भिड़ंत होने पर अफरा-तफरी मच गई। एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के युवकों पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर करीब 11:00 बजे दो युवक बाइक से पेट्रोल पंप की ओर आ रहे थे। बताया जाता है कि पेट्रोल पंप पर बाइक में पैट्रोल डलवाने के दौरान उनके पीछे से दो बाइकों पर पांच युवक और आए और दोनों गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। एक गुट के युवाओं ने तमंचा से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


दूसरे गुट युवक ने भी फायरिंग करने का प्रयास किया। लेकिन उसका तमंचा चला नहीं। बचने के लिए दूसरे गुट के दो युवक पेट्रोल पंप के केबिन में घुस गए। 

करीब पांच मिनट तक दोनों के गुटों के बीच पेट्रोल पंप पर संघर्ष चलता रहा। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक खुलेआम तमंचा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस के पहुंचने से पूर्व दोनों गुटों के युवक पेट्रोल पंप से फरार हो गए। एसओजी टीम ने भी पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जांच की है। कोतवाली प्रभारी जय कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed