{"_id":"62aafa14b2db2f0dac0c7ca8","slug":"bijnor-the-youth-who-expressed-his-love-for-pakistan-was-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: पाकिस्तान पर प्रेम जताने वाले युवक को भेजा जेल, फेसबुक पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: पाकिस्तान पर प्रेम जताने वाले युवक को भेजा जेल, फेसबुक पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट
Thu, 16 Jun 2022 03:08 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 16 Jun 2022 03:08 PM IST
सार
फेसबुक पर यह भड़काऊ पोस्ट वायरल हुई तो मंडावर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पीएम मोदी से नफरत और पाकिस्तान पर प्रेम जताने वाले युवक को हवालात की हवा खानी पड़ गई। पुलिस ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
मंडावर पुलिस ने फैजान राणा पुत्र हफीज निवासी शाहविलायत मंडावर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी फैजान ने फेसबुक पर पीएम मोदी को एक फोटो एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से पोस्ट किया। इसी पोस्ट में पाकिस्तान के झंडे पर दिल बनाकर प्रेम जताया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Agneepath Yojana: बिहार के बाद मेरठ में विरोध में उतरे युवा, दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, 20 को दिल्ली कूच
विज्ञापन
फेसबुक पर यह भड़काऊ पोस्ट वायरल हुई तो मंडावर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। जिसका चालान कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है, जिससे पोस्ट की गई थी।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर पुलिस की एक टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है। हजारों अकाउंट प्रतिदिन खंगाले जा रहे हैं। आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा उसे दंड मिलना तय है।