फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: STF arrests six miscreants in raids

बिजनौर: एसटीएफ ने छापा मारकर छह बदमाशों को दबोचा, पनाह देने वाले का बेटा भी उठाया

Tue, 02 Feb 2021 06:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Feb 2021 06:28 PM IST
सार

  • छह बदमाशें को उठा ले गई एसटीएफ, पुलिस को भनक तक नहीं

विज्ञापन
Bijnor: STF arrests six miscreants in raids
एसटीएफ-प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नहटौर थानाक्षेत्र में बाहरी राज्य की एसटीएफ ने जिले में छिपकर रह रहे छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इन बदमाशों को पनाह देने वाले के पु़त्र को भी एसटीएफ अपने साथ ले गई है। इस कार्रवाई जहां क्षेत्र में खलबली मच गई, वहीं पुलिस को इसकी भनक तक भी नहीं लगी।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव फजलपुर में बाहरी राज्य की एसटीएफ की छापा मारने की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एसटीएफ छिपकर रह रहे छह बदमाशों  को पकड़ कर अपने साथ ले गई है।नहटौर पुलिस को एसटीएफ की कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी। एसटीएफ पनाह देने वाले के पुत्र को भी उठा कर ले गई है।
विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र निवासी विजेन्द्र कुमार ने कुछ वर्ष पूर्व नहटौर क्षेत्र के गांव फजलपुर में आकर खेती की जमीन ली थी। वह डेरा डालकर फजलपुर में रह रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार की रात करीब तीन बजे बाहरी राज्य की चार गाड़ियों से आई पुलिस ने डेरे को चारों ओर से घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीढ़ियां लगाकर पुलिस घर में दाखिल हो गई। पुलिस सीढ़ियांअपने साथ लाई थी। डेरे में करीब 15 दिन से बाहरी लोग रह रहे थे।रात में पुलिस की छापा मारने की कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने अपराधियों के छिपे होने की बात कहकर अपने घरों में जाने के लिए कहा। वहीं क्षेत्रीय पुलिस ने इस संबंध में अनभिज्ञता जताई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed