फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BIJNOR: Police will run Operation Nazar for the spoiled youth standing on the threshold of crime

BIJNOR: अपराध की दहलीज पर खड़े बिगड़ैल युवाओं के लिए पुलिस चलाएगी 'ऑपरेशन नजर', 70 युवाओं की लिस्ट तैयार

Mon, 28 Nov 2022 11:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Nov 2022 11:23 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस बिगड़ैल युवाओं के लिए ऑपरेशन नजर शुरू करने जा रही है। ऐसे तकरीबन 70 युवाओं की लिस्ट तैयार की जा रही है जो अपराध की दहलीज पर खड़े हैं। इन युवाओं के परिजनों को सचेत कर इन्हें अपराध की दुनिया में जाने से रोका जाएगा।

विज्ञापन
BIJNOR: Police will run  Operation Nazar for the spoiled youth standing on the threshold of crime
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश बिजनौर में जरायम की दुनिया की दहलीज से चंद कदमों की दूरी पर खड़े बिगड़ैल युवाओं को लेकर सतर्कता बरती जाएगी। ये पुलिस की नजर में ही नहीं रहेंगे, बल्कि इन्हें अपराध की दलदल में फंसने से रोकने का प्रयास भी किया जाएगा। इसके लिए जिले में ‘ऑपरेशन नजर’ अभियान चालू होने जा रहा है। जिसमें तमंचा लेकर घूमने, गांव देहात में अक्सर झगड़ा और नशा करने वाले युवाओं की लिस्ट तैयार होगी।

विज्ञापन


बीबीए के छात्र की हत्या को लेकर पुलिस ने जगह जगह दबिश दी, जिसमें यह साफ हुआ कि तमाम युवा तमंचा लेकर घूमने का शौक कर बैठे हैं। ऐसे युवा कहीं भी फायरिंग कर देते हैं, स्कूल कॉलेजों में छात्रों के गुटों में झगड़ा और बढ़ती नशे की लत ने इन्हें बिगड़ैल बना दिया है। जिन युवाओं के खिलाफ अभी कोई मुकदमा नहीं है और अपराध की दुनिया की तरफ कदम बढ़ने जा रहे हैं। इनके लिए अभियान शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ : स्क्रैप में जाएंगे शहर के 1.87 लाख वाहन, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह ने इस अभियान को नाम दिया है ‘ऑपरेशन नजर’। इस अभियान के तहत जिला स्तर, थाना स्तर और हलका स्तर पर बिगड़ैल युवकों की लिस्ट तैयार होगी। जिला स्तर की एक प्रारंभिक सूची को तैयार कर लिया गया है। जिसमें 70 युवाओं के नाम हैं।

इन युवकों को बुलाकर खुद एसपी दिनेश सिंह बात करेंगे। जिनके माता पिता को भी बुलाया जाएगा। इन्हें नसीहत के साथ हिदायत भी दी जाएगी। जिससे अपराध की तरफ बढ़ रहे इनके कदमों को रोका जा सके। 

पुलिस ‘ऑपरेशन नजर’ अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें बीट सिपाही ऐसे युवाओं और किशोरों की सूची तैयार करेंगे। जोकि नशा करते हैं, तमंचा लेकर घूमते हैं और कहीं भी झगड़ा करने पर उतारु हो जाते हैं। इन बिगड़ैल बच्चों पर सतर्क नजर रहेगी। -दिनेश सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed