{"_id":"5c8aa40cbdec2213f8015bec","slug":"bijnor-police-force-posted-in-village-after-misbehaved-with-little-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपियों की तलाश, परिजनों ने किया पलायन, गांव में पुलिसफोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के आरोपियों की तलाश, परिजनों ने किया पलायन, गांव में पुलिसफोर्स तैनात
Fri, 15 Mar 2019 12:32 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे समुदाय के दो युवकों द्वारा क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से किए गए गैंगरेप के बाद गांव में आरोपियों के विरुद्ध रोष फैला हुआ है। घटना को चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों के रोष के चलते आरोपियों के परिजन भी अपने घरों में ताले लगाकर पलायन कर गए हैं। मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है।
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को आरोपियों के बंद घरों में तोड़फोड़ की योजना बनाई। इसकी भनक पुलिस को लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला।
विज्ञापन
एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने स्थिति का जायजा लेते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कराया। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस को कड़े दिशा निर्देश दिए। सोमवार रात थाना क्षेत्र के गांव की 16 वर्षीय किशोरी गांव के ही एक व्यक्ति के घर पर आयोजित संगीत के कार्यक्रम से लौट रही थी। गांव के ही दिलदार और सद्दाम ने किशोरी को जबरदस्ती गांव के एक स्कूल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार की सुबह आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन पुलिस अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना के बाद से गांव में तनाव बढ़ता जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एलआईयू में इंस्पेक्टर महक सिंह, धामपुर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार, इंस्पेक्टर राधे श्याम यादव आदि ने गांव में जाकर पूरे प्रकरण की जांच की। जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगह पर दबिश दी जा रही है। पुलिस की तीन टीम बनाकर अलग-अलग जगह भेजी गई हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/