फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor police beaten up of many peoples in police station after ruckus

थाने में जमकर बखेड़ा और अफसरों से धक्कामुक्की, पुलिस ने फटकारी लाठियां, जानें- क्या है मामला

Mon, 27 May 2019 11:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bijnor police beaten up of many peoples in police station after ruckus
हंगामा के बाद थाने में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में कार से बाइक टकराने को लेकर हुए बवाल में हंगामा काटने वाले आठ लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


रविवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे शिवालाकलां के गांव मुराहठ निवासी अर्जुन बाइक से अपने घर जा रहा था। शहीद तिराहे पर उसकी बाइक एक कार से टकरा गई। कार में सवार गांव राहुनंगली निवासी मोनू ने अपने साथियों के साथ अर्जुन को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पुलिसवालों को भी दौड़ा लिया। बाद में कार सवारों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन


वहीं कस्बा इंचार्ज करमजीत सिंह से भी धक्कामुक्की शुरू कर दी। पुलिस हंगामा कर रहे दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद काफी संख्या में लोग थाने पहुंचे और हिरासत में लिए लोगों को छोड़े जाने की मांग करते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को समझाने पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी से भी अभद्रता की गई। सूचना पर सीओ चांदपुर राकेश श्रीवास्तव सर्किल के सभी थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे और भीड़ को लाठियां फटकार कर थाने से भगा दिया। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार अर्जुन की ओर से मोनू निवासी राहुनंगली व उसके चार साथियों के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बा इंचार्ज ओर से बलवा करने, लोकसेवक पर ऑन ड्यूटी हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने हिरासत लिए गए राजेंद्र सिंह व कुलदीप सिंह का चालान कर दिया है। मामले में दो मुकदमे लिखे गए। एक मुकदमा बाइक सवार की ओर व दूसरा पुलिस ने अपनी ओर से लिखा गया है। 

इनके विरुद्ध हुई हैं रिपोर्ट दर्ज
मोनू निवासी गांव राहुनंगली, राजेंद्र निवासी गांव मिर्जापुर ढीकली, कुलदीप सिंह निवासी मिर्जापुर ढीकली, अमरीक उर्फ दीनू निवासी मिर्जापुर ढीकली, भूरे निवासी गांव हंसुपुरा, बंटी निवासी गांव हंसुपुरा, मोनू निवासी खालसा कॉलोनी मुरादाबाद रोड नूरपुर के अलावा 20-25 अज्ञात के विरुद्ध कस्बा इंचार्ज करमजीत सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed