फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor Mother left her six-month-old daughter with her in-laws, they left her in a mosque and fled

पति-पत्नी के विवाद में मासूम की आफत: मां ने छह माह की बेटी को सास-ससुर के पास छोड़ा, वे मस्जिद में रख हुए फरार

Mon, 24 Jun 2024 11:33 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Jun 2024 11:33 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में पति पत्नी का विवाद छह माह की बच्ची पर भारी पड़ गया। यहां पति से विवाद के बाद बेटी को मां ने सास ससुर के पास छोड़ा लेकिन वे घर का ताला लगाकर बच्ची को मस्जिद में अकेले रोता हुआ छोड़ गए।

विज्ञापन
Bijnor Mother left her six-month-old daughter with her in-laws, they left her in a mosque and fled
बच्ची को माॅसी को साैंपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के मंडावर थानाक्षेत्र में गांव नारायणपुर रतन में छह माह की बच्ची को मस्जिद में रखकर परिजन फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि पति से विवाद के चलते महिला बच्ची को सास-ससुर के पास छोड़ गई थी। बाद में सास-ससुर बच्ची को मस्जिद में रखकर फरार हो गए। पुलिस ने बच्ची को मौसी के सुपुर्द किया।

विज्ञापन


मंडावली थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर रतन निवासी नवाब का पत्नी सहाना परवीन से विवाद चल रहा है। नवाब बाहर रहकर काम करता है। शनिवार को नवाब की पत्नी शहाना परवीन अपनी छह माह की बच्ची को सास खैरूना और ससुर यूनुस के पास छोड़कर अपने मायके मंडावली थाने के गांव जमदरपुर चली गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: अब बिजनाैर में भी कर सकेंगे राफ्टिंग, मेरठ में नाैचंदी मेला जगमग, सजी दुकानेंं

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सास ससुर भी छह माह की बच्ची को मस्जिद में रखकर और घर में ताला लगाकर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मंडावली पुलिस मौके पर पहुंची। रात होने की वजह से पुलिस ने बच्ची को पड़ोसी को सुपुर्द कर दिया। रविवार सुबह पुलिस बच्ची को थाने ले गई।

मंडावली थाना प्रभारी विकास कुमार और उसकी टीम ने चार घंटे बच्ची का ख्याल रखा। पुलिस ने बच्ची को उसकी मां सहाना परवीन के पास पहुंचवाया, लेकिन वह गांव में नहीं मिली। बाद में पुलिस ने बच्ची को उसकी मौसी के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed