Bijnor: गन्ने के खेत में प्रेमी जोड़े को पकड़ा, जमकर पीटा, लगवाईं उठक-बैठक, चार युवक हिरासत में
बिजनौर जनपद में एक प्रेमी जोड़े को गन्ने खेत में पकड़ लिया गया और उनकी पिटाई कर दी गई, फिर उठक-बैठक भी लगवाईं। वीडियो वायरल होने पर नजीबाबाद पुलिस एक्शन में आई, मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में तहसील क्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत में प्रेमी जोड़ा पकड़ा गया। गांव के ही कुछ युवकों ने पहले प्रेमी जोड़े को जमकर पीटा और फिर बाद में दोनों से उठक-बैठक भी लगवाईं। वीडियो वायरल होने पर नजीबाबाद पुलिस एक्शन में आई और चार युवकों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत के नजदीक प्रेमी जोड़ा बैठा था। इस दौरान कुछ युवकों ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। युवकों ने दोनों की जमकर पिटाई की।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: शिवपाल यादव बोले- इंडिया के पास PM पद के कई चेहरे, सहारनपुर में पुलिस बूथ में घुसा ट्रक
इसके बाद युवकों ने प्रेमी जोड़े से उठक-बैठक भी लगवाईं। वहीं घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
वीडियो वायरल होने के बाद नजीबाबाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवकों में दो नाबालिग हैं। दो युवकों की पहचान फाजलपुर खास निवासी शुऐब और शाहबेज के रूप में हुई है। पुलिस अन्य दो युवकों की तलाश में जुटी है। वहीं नजीबाबाद पुलिस ने मामले में छह युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।