फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: leopard killed a teenager in Bijnor, five died of Guldar attack

बिजनौर: गुलदार के हमले से किशोर की मौत, अब तक पांच को बनाया निवाला, लोगों में दहशत

Mon, 06 Jan 2020 04:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Jan 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: leopard killed a teenager in Bijnor, five died of Guldar attack
bijnor news - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में नजीबाद क्षेत्र के गांव मोहंडिया में गुलदार को पकड़ना वन विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। यह मादा गुलदार अब आदमखोर हो चुकी है। सोमवार दोपहर गुलदार ने एक 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर जंगल में हो रहे भंडारे में प्रसाद लेने जा रहा है। बच्चे की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं लगातार गुलदार लोगों को निवाला बनाएजाने के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि यह गुलदार अब तक पांच लोगों की जान ले चुकी है। मादा गुलदार को पकड़ने में मदद करने के लिए वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून से दो विशेषज्ञ सर्वेश राय और डॉ. सेलवा डोर शनिवार को बिजनौर पहुंच गए है।

हालांकि अभी कोई सफलता नहीं मिली है। गुलदार को पकड़ने के लिए चार पिंजरे लगाए गए हैं। उनमें बकरी भी बांधी जा रही हैं, लेकिन मादा गुलदार अब तक पिंजरों के आसपास नहीं आई है।

दोनों विशेषज्ञों ने गांव मोहंडिया के आसपास निरीक्षण किया। गुलदार के पंजों के स्पष्ट निशान लिए। पीओपी की मदद से इन निशानों को संभालकर रखा जाएगा। गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरों में मटन व चिकन की वेस्टेज भी रखने को कहा है। मादा गुलदार को ट्रैस करने के लिए छह और कैमरे भी लगाए जाएंगे।

इसी बीच गुलदार ने नजीबाबाद के गांव भोगपुर में गुलदार ने हमला कर एक किशोर को मार डाला। किशोर अन्य बच्चों के साथ जंगल में हो रहे एक भंडारे में प्रसाद लेने जा रहा था। इसी बीच मादागुलजार ने खेत से निकलकर किशोर पर हमला बोल दिया।

बच्चों में भगदड़ मच गई। लेकिन किशोर प्रशांत गुलदार के हमले का शिकार हो गया। परिजन जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे और बच्चे के शव को उठाकर घर ले आए। वहीं पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है।  

इससे पहले गांव मोहम्मदपुर के गन्ने के एक खेत में रविवार शाम नीलगाय के बच्चे का शव पड़ा मिला। गांव वालों का कहना है कि नीलगाय के बच्चे को गुलदार ने मारा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed