{"_id":"647c5941ef3452799d05ce17","slug":"bijnor-guldar-attacked-a-young-man-who-was-cutting-fodder-in-the-forest-injured-condition-critical-2023-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: जंगल में चारा काट रहे युवक पर गुलदार ने बोला हमला, घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: जंगल में चारा काट रहे युवक पर गुलदार ने बोला हमला, घायल, हालत गंभीर
Sun, 04 Jun 2023 02:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:58 PM IST
सार
बिजनौर के नूरपुर में जंगल में पशुओ के लिए चारा काट रहे एक युवक पर गुलदार ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर के नूरपुर में जंगल में पशुओ के लिए चारा काट रहे एक युवक पर गुलदार ने हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायलावस्था में ही युवक गुलदार से जान बचाकर जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भागा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला रविदास नगर निवासी दलित रोहित कुमार( 20) पुत्र पीतम रविवार को नाहरसिंह गांव के पास से गुजर रही बान नदी के पास अपने जंगल में रविवार को सुबह आठ बजे पशुओं के लिए चारा काट रहा था। तभी अचानक गुलदार ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
गुलदार ने उसके एक पैर को अपने जबड़े में दबोच लिया, लेकिन युवक ने हाथ में दरांती से गुलदार पर वार कर खुद को बचाकर घायलावस्था में चीखता हुआ घर की ओर भाग लिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के किसान हाथों में डंडे लेकर मौके पर दौड़े।
किसानों की भीड को आता देख गुलदार जंगल में ओझल हो गया। उधर परिजनों द्वारा घायल का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया है। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गुलदार देखा जा रहा है।
किसानों वन अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी विकास वरुण का कहना कि मौके पर टीम को भेजा गया है। उन्होंने घायल को मुआवजा दिलाने की बात कही है।