बिजनौर: तमंचे के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरतपुर क्षेत्र निवासी एक युवती ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 28 दिसंबर को वह नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव में एक रिश्तेदारी में जा रही थी। बस से उतरकर जब वह आगे बढ़ने लगी तो तीन युवकों ने उसे तमंचे से आतंकित कर उसे गन्ने के खेत में खींच लिया और तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवती के अनुसार आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से भाग गए। होश आने पर उसने शोर मचाया तो वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने अपने घरवालों या फिर पुलिस को इस बारे में कुछ बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
बदहवास हालत में अपने घर पहुंची पीड़ित युवती ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोप है कि युवती जब रिपोर्ट दर्ज कराने नगीना देहात थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
आरोप है कि तीनों आरोपी युवक फोन पर उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने एसपी से नगीना पुलिस को उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश देने की मांग की है।