बिजनाैर में बड़ा हादसा: हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुसी फॉर्च्यूनर कार, माैसेरे भाइयों की मौत, एक घायल
बिजनौर जनपद में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसे में दो लोगों की माैत हो गई। एक युवक घायल हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक साथी गंभीर, मेरठ किया रेफर
फॉर्च्यूनर कार में सवार साजिद पुत्र अलाउद्दीन निवासी बी-2 153 सेक्टर 17 रोहिणी नगर और अनस(22) पुत्र इरशाद निवासी नई बस्ती इस्लामाबाद कस्बा झालू थाना हल्दौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इनका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे मेरठ रेफर किया गया है।
माैसेरे भाइयों की हुई माैत
मरने वाले दोनों युवक आपस में मौसेरे भाई हैं। साजिद अपनी मौसी के यहां झालू में आया हुआ था। उसके आने की खुशी में ही सोमवार की शाम तीनों कार में सवार होकर खाना खाने के लिए बिजनौर आए थे। जोकि नजीबाबाद की तरफ घूमने के लिए निकल गए।
आदमपुर में बाइकसवार हुआ घायल
वहीं दूसरा हादसा भी इसी मार्ग पर हुआ गांव आदमपुर के पास एक बाइक सवार फिसल कर ट्रक के नीचे आ गया। वह गंभीर रूप घायल हो गया। वह युवक मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया जा रहा है।