फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: five year old girl attacked by dogs in Afzalgarh, dies; locals are angry

Bijnor:अफजलगढ़ में 5 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला, मौत; स्थानीय लोगों में फैला आक्रोश

Fri, 06 Jun 2025 12:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 06 Jun 2025 12:28 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: five year old girl attacked by dogs in Afzalgarh, dies; locals are angry
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अफजलगढ़ नगर की फैजी कॉलोनी में शुक्रवार सुबह दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। 5 साल की यास्मीन नाम की मासूम बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यास्मीन अपनी मां गुलशन के साथ मोहल्ले के पास दूध लेने गई थी। जब वे लौट रहे थे, तो यास्मीन पीछे-पीछे चल रही थी। घर के पास पहुंचने पर मां घर में चली गई, लेकिन यास्मीन कुछ कदम पीछे रह गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 6 जून को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान 10 से 12 कुत्तों के झुंड ने बच्ची को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। बच्ची के शरीर को कई जगह से नोच लिया गया। इस हमले में यास्मीन गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका को कई बार कुत्तों की शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों में नगर पालिका की लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed