फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor, denial of bride's wedding on the demand of dowry

यूपी: दहेज में बाइक की डिमांड पर दुल्हन का निकाह से इनकार, फिर हुई पंचायत

Tue, 13 Nov 2018 10:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 13 Nov 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
Bijnor, denial of bride's wedding on the demand of dowry
फाइल फोटो

यूपी के बिजनौर में दहेज की मांग करने वाले ससुरालियों के यहां एक बेटी ने निकाह करने से साफ इनकार कर दिया। उसके पिता ने अपनी बाइक बेचकर मांग पूरी करने की कोशिश की थी, लेकिन बेटी अपने निर्णय पर अड़ी रही और बिरादरी की पंचायत में अपना फैसला सुना दिया।

विज्ञापन


नहटौर में मोहल्ला तकिया गढ़ी निवासी इसरार अल्वी फेरी का काम करता है। उसके छह बेटियां हैं। उसने अपनी बेटी फिरदोस की शादी मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी रईस अल्वी के पुत्र अजमल से तय की थी। रिश्ता तय करते वक्त ही इसरार ने वर पक्ष को बता दिया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वह दहेज देने में असमर्थ है। जिस पर वर पक्ष ने किसी प्रकार के दहेज की मांग न करने की बात करते हुए रिश्ता ले लिया था। दोनों पक्षों की सहमति से 13 नवंबर को निकाह की तारीख तय की गई थी। तय तारीख के अनुसार बारात आनी थी। लेकिन निकाह से दो दिन पूर्व 11 नवंबर को वर पक्ष ने अपाचे बाइक की डिमांड कर दी और डिमांड पूरी न होने पर बारात न लाने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

अपाचे बाइक की मांग पूरी करने में असमर्थ इसरार ने बिरादरी में अपनी तौहीन से बचने और बेटी की खुशी के लिए अपनी बाइक बेच दी। पुरानी बाइक के पैसों से वह दहेज में देने के लिए बाइक खरीदने चला गया। इस बात का पता जब उसकी पुत्री फिरदोस को लगा तो उसने फोन कर अपने पिता को वापस बुला लिया और दहेज लोभियों से निकाह करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने समाज का वास्ता देकर उसे मनाने का बहुत प्रयास किया परंतु वह अपने निर्णय पर अड़ी रही। इस बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई, जिसमें फिरदोस ने दहेज लोभियों से निकाह करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बिरादरी के लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों के बीच लिखित में समझौता करा दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed