{"_id":"5b6611384f1c1bb37b8b646d","slug":"bijli-samsyao-par-md-se-mile-vyapari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्याओं पर एमडी से मिले व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्याओं पर एमडी से मिले व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन से मुलाकात की।
अग्रवाल ने मवाना, इंचौली और मेरठ के कई केस सामने रखते हुए अधिशासी अभियंता मवाना की शिकायत की। बताया कि अधिशासी अभियंता न तो ऑफिस में मिलते हैं और न ही व्यापारियों द्वारा मांगे गए कनेक्शन प्राथमिकता पर देते हैं। उन्होंने ज्ञापन में तमाम केसों का उल्लेख करते हुए डिमांड दिखाने वाले मीटर लगाने के बाद भी उपभोक्ताओं का लोड चेक न करने, उपभोक्ताओं को कनेक्शन की जमा सिक्योरिटी पर मिलने वाले ब्याज का फायदा देने, उपभोक्ताओं से मिलने के लिए अधिकारियों का समय निर्धारित करने, बिना कनेक्शन काटे ही बिल में आरओ जोड़कर नहीं वसूलने आदि की मांग की। एमडी ने समस्याओं का निराकरण कराने और सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया।