{"_id":"5f77812c8ebc3e5fab397e71","slug":"big-shuffle-on-dial-112-city-news-mrt504214124","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल 112 में बड़ा फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायल 112 में बड़ा फेरबदल
विज्ञापन
मेरठ। जनपद में अहम बन चुकी डायल 112 को और प्रभावी बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया है। लंबे समय से एक ही क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को दूसरी जगह लगाया है। अफसरों का कहना है कि यह बदलाव व्यवस्था को दुरुस्त बनाने में सहायक होगा।
जनपद में कुल 59 डायल 112 गाड़ियां संचालित हैं। लखनऊ कंट्रोल रूम से जुड़ी ये गाड़ियां शिकायत मिलते ही एक्शन में आती हैं। यह सेवा बेहद कारगर साबित हुई परंतु काफी समय से इन गाड़ियों पर तैनात स्टाफ को लेकर तमाम शिकायतें अफसरों तक पहुंच रहीं थी। जानी ब्लॉक के मीरपुर जखेड़ा प्रकरण में भी डायल 112 चर्चा में आई थी। जनपद की डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में बीते बृहस्पतिवार को बदलाव किया गया। इसके तहत शहर की डायल 112 पर तैनात स्टाफ को देहात और देहात में तैनात स्टाफ को शहरी क्षेत्र में लगाया है।
अफसरों पर बनाया जा रहा दबाव
एसपी लाइन की इस कार्रवाई के बाद डायल 112 पर तैनात कई पुलिसकर्मियों कार्यक्षेत्र न बदला जाए इसका प्रयास शुरू कर दिया है। सूत्रों की माने तो उन्होंने राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास किया। कई बीमारी का बहाना बनाकर अफसरों के पास पहुंच गए। हालांकि उनकी एक न चली। कार्य क्षेत्र बदलने पर पुलिसकर्मियों में बढ़ी बेचैनी सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
अधिक चलने वाली गाड़ी भी बदलीं
जनपद में जितनी गाड़ियां चल रही हैं, उनमें शहरी क्षेत्र की गाड़ियां ज्यादा गतिमान रहती हैं। इस नई व्यवस्था के तहत ज्यादा चलने वाली ऐसी गाड़ियों को देहात में लगाया गया है। विभाग की माने तो देहात की तुलना में शहरी क्षेत्र में डायल 112 गाड़ियां अधिक हैं। लोकेशन के हिसाब से देहात की गाड़ियां मुख्य मार्गों पर ज्यादा तैनात की गई हैं।
वर्जन
करीब तीन साल से स्टाफ एक ही लोकेशन पर ड्यूटी कर रहा था। इसके मद्देनजर स्टाफ की ड्यूटी में बदलाव किया है। कुछ गाड़ियां भी फिटनेस के हिसाब से बदली हैं। कोशिश यही है कि व्यवस्था बेहतर रहे।-जेके श्रीवास्तव, एसपी लाइन/ट्रैफिक