फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Big news: BJP MLA from Hastinapur Dinesh Khatik will become minister, will take oath in Lucknow today

पश्चिमी यूपी के लिए बड़ी खबर: हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक बने मंत्री

Sun, 26 Sep 2021 01:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 26 Sep 2021 01:03 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी के लिए एक खुश खबर है। हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक को उत्तर प्रदेश में मंत्री बनाया जाएगा। दिनेश खटीक आज लखनऊ में आईजी भवन में मंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन
Big news: BJP MLA from Hastinapur Dinesh Khatik will become minister, will take oath in Lucknow today
विधायक दिनेश खटीक - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए आज एक खुशखबर खबर है। हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है। बताया गया कि दिनेश खटीक आज शाम को लखनऊ में मंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन


वहीं खास बात यह है कि पश्चिमी यूपी से विधायक दिनेश खटीक का नाम मंत्रियों की सूची में शामिल किया गया है। 44 वर्षीय दिनेश खटीक लखनऊ के राजभवन में आईजी समारोह में मंत्री पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन


यूपी में आज यानी रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं के नामों की घोषणा कर दी गई है। दरअसल, चार महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

1. जितिन प्रसाद
2. पलटू राम 
3. संजय गौड़
4. संगीता बिंद
5. दिनेश खटिक
6. धर्मवीर प्रजापति
7. छत्रपाल गंगवार

यह भी पढ़ें: निशाने पर सरकार: आज महापंचायत, रोटी लेकर उमड़ेंगे कई जिलों के किसान, ये हैं मांगें

बता दें कि विधायक दिनेश खटीक मवाना थाना क्षेत्र के कस्बा फलावदा के रहने वाले हैं। इन्होंने सन 2017 में पहली बार भाजपा की ओर से हस्तिनापुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। पहली ही बार में दिनेश खटीक ने बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को पराजित कर जीत हासिल की। दिनेश खटीक शुरू से ही भाजपा में रहे हैं और संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। इनके पिता भी संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। इनके भाई नितिन खटीक जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार विधायक दिनेश खटीक का फलावदा में ईंट भट्टे का व्यवसाय है। वर्तमान में वह मेरठ के गंगानगर में रहते हैं। 

विधायक दिनेश खटीक द्वारा कराए गए ये विकास कार्य

क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक द्वारा हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली प्राचीन ऐतिहासिक नगरी में कई बड़े विकास कार्य कराए गए। खादर क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित बचाने के लिए 18 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को विधायक दिनेश खटीक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रस्तावित कराया। वर्तमान में जिसका निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। 

हस्तिनापुर में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया। कस्बे के समीप श्री मालीपुर गौआश्रय स्थल बनाया, जिसमें लगभग 600 निराश्रित गोवंश आज भी मौजूद हैं। उन्होंने क्षेत्र में कई बड़े विकास कार्य कराए। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जितने विकास कार्य भाजपा के विधायक दिनेश खटीक ने कराए, उतने अन्य किसी विधायक ने क्षेत्र में नहीं कराए।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण मामला: एटीएस की पूछताछ में नितिन पंत ने खोले मौलाना कलीम सिद्दीकी से जुड़े अहम राज, जल्द होगी ये बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed